श्रीनगर: चुनाव से पहले महिलाओं को ₹10,000, चुनाव के बाद हत्या, हिंसा और बलात्कार: भाकपा-माले
भाकपा -माले कार्यकर्ताओं ने राजकीय उच्च विद्यालय श्रीनगर मैदान में सोमवार को एक बजे संकल्प सभा आयोजित किया गया। संकल्प सभा के माध्यम से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल में डाले गए तीन नेताओं दुर्गानंद ऋषि, संतोष ऋषि और विष्णुदेव ऋषि की अविलंब रिहाई की मांग की गई। राज्य कमेटी सदस्य मुख्तार ने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को दस हजार दिया, अब गुंडागर्दी हो रहा है।