अररिया: अररिया में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार, पुलिस ने 21 बोतलें की जब्त
Araria, Araria | Apr 5, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस शहर के अररिया-पूर्णिया मार्ग पर कुसियार गांव के निकट एक सवारी बस से 21 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 15.750 लीटर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूर्णिया से फारबिसगंज की ओर जा रही एक सवारी बस में एक युवक दो कार्टून अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है।