रामपुर: बिना लाइसेंस चाय पैकिंग यूनिट पर छापा, 17 कुंतल चाय पत्ती की गई सीज
Rampur, Rampur | Jun 2, 2026 जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को सुबह 11 बजे सहायक आयुक्त सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने हजारा बाग और बरेली गेट स्थित 'राजा टी ट्रेडर्स' पर छापा मारा। जांच में प्रतिष्ठान बिना वैध रिपैकिंग लाइसेंस के संचालित पाया गया। टीम ने मौके से पैकिंग मशीन को सील कर दिया।