झांसी: डीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में सवारियां भरकर ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवारी ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएच पर लगे पेट्रोल पंपों और अन्य प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे न होने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल लगवाने को कहा।