झांसी: निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत भाइयों-भाभी पर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव कुमार रायकवार की पत्नी नीलू रायकवार की आत्महत्या के मामले में पति, 2 जेठ और 1 जेठानी पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। नीलू की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 अक्टूबर को नीलू का शव फ्रैंड्स कॉलोनी में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला था।