झांसी: बेटे से मिलने जेल जा रही मां को कोंछाभांवर में तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, हुई मौत, डंपर चालक फरार
Jhansi, Jhansi | Oct 29, 2025 झांसी में बुधवार को बेकाबू डंपर ने एक महिला को कुचल दिया। पहिए सिर के ऊपर से निकल गए। इस वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसका बेटा दतिया जेल में बंद है। वह एक युवक के साथ बुधवार की सुबह 9 बजे बेटे से मिलने दतिया जेल जा रही थी। रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कच्चे में गिरा। इससे वो बाल-बाल बच गया।