विदिशा नगर: विदिशा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर मिला महिला का शव, परिजनों की तलाश जारी
जीआरपी विदिशा ने बताया कि प्लेटफार्म क्रमांक एक पर एक महिला जिसकी उम्र तकरीबन 60 से 65 वर्ष के लगभग है। वह एक नंबर प्लेटफार्म पर कैंटीन के पास सो रही थी। दोपहर तक सोते हुए शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर लोगो का ध्यान उस तरफ गया। सूचना जीआरपी को दी गई। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नही हो पाई।