बांका: मोहर्रम को लेकर बांका में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक,डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | Jun 25, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवा की दोपहर 12 बजे समाहरणालय सभागार, बांका में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में डीएम ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।