सैफई: सैफई ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी ने चार दिवसीय शिक्षक शिक्षा मित्र प्रशिक्षण का किया आयोजन
Saifai, Etawah | Aug 30, 2024 सैफई ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बुनियादी भाषा एवं गणित शिक्षण पर आधारित 4 दिवसीय शिक्षक शिक्षा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभागियो को कक्षा 3 तक के छात्र को कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की दर से समझने व पढ़ने और 999 तक की संख्याएं पढ़ने और लिखने का सरल गुणन समस्याओं को हल करने में सक्षम करने का लक्ष्य दिया।