गुना नगर: ग्राम पागड़ी में खेत की मेढ़ पर पत्थर रखने को लेकर खूनी संघर्ष, पड़ोसियों ने चाचा-भतीजा पर किया जानलेवा हमला हालत गंभीर
गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पागड़ी में खेत की मेढ़ के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि 10 से 12 लोगों ने लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी से हमला किया। दीपक ढीमर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मंगल सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।