टांटोटी: सराना थाना पुलिस को अवैध डोडा-पोस्त तस्करी में मिली बड़ी सफलता, ढाई साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार
Tantoli, Ajmer | Jul 2, 2026 सराना थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में पिछले करीब ढाई साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी व वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी दी।