गुना नगर: पीएम आवास कॉलोनी में लगातार चोरी लूट से लोगों में दहशत, एसपी कलेक्टर को ज्ञापन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार
गुना शहर के पीएम आवास कॉलोनी में लगातार चोरी और लूट की घटनाओं से रहवासी परेशान है। 30 जून दोपहर को कलेक्टर एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा मजबूत करने स्ट्रीट लाइट लगाने बाउंड्री वॉल का निर्माण नियमित पुलिस गस्त की मांग की। लोग बोले, आए दिन वारदातों से क्षेत्र में डर का माहौल है। 28 जून रविवार को तीन भाई चोरी हो गई। अन्य वाहनों के ताले तोड़े, बदमाशों का आतंक है।