पत्थलगांव: युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र से एक युवक की बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दो व्यक्ति एक युवक को लात-घूंसों और पत्थर से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र के सती घाट की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा