चकिया: चकिया में सिंचाई, बिजली और पानी निकासी की समस्याओं पर किसान सभा ने जताई नाराजगी
चकिया में शुक्रवार शाम 05 बजे को उत्तर प्रदेश किसान सभा के किसान नेता लालचंद्र सिंह एडवोकेट ने सिंचाई, बिजली और पानी निकासी की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि चकिया समेत कई क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था बदहाल है और बढ़े हुए बिजली बिलों से किसान व आम जनता परेशान हैं। उन्होंने सरकार से समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।