बीएचयू में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का धरना सातवें दिन भी जारी
Sadar, Varanasi | Apr 14, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन पार्क में संविदा कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में अब कर्मचारियों के परिवारजन, विशेषकर उनके बच्चे भी शामिल होने लगे हैं।