मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बीच बाजार दबंग ने पैसे के विवाद में युवक की उंगली काटी, कटी उंगली लेकर थाने पहुंचा युवक
Meerut, Meerut | Apr 19, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच बाजार एक युवक पर उसके ही साडू ने छुरी से हमला कर उसकी उंगली काट दी। घायल युवक कटी हुई उंगली हथेली पर रखकर सीधे थाने पहुंच गया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।