नकुड: अम्बेहटा में बच्चों को दबाने और अंतिम संस्कार की जगह तालाब की खुदाई पर हिंदू समाज के लोगों ने रोक लगाने की मांग की
अम्बेहटा मे हिन्दू समाज के लोगो ने आरोप लगाया की शमशान घाट के बराबर की जगह मे बच्चो को दबाने, अंतिम संस्कार करने वाली जगह को पूरी तरह से खोद दिया गया है l हिन्दू समाज ने प्रसाशन से तालाब की खुदाई की रोक की मांग की हैl आक्रोषित हिन्दू समाज के लोगो ने ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है l