दरभा: लगातार बारिश के चलते धूड़मारास में कायकिंग और बाम्बू राफ्टिंग 30 अक्टूबर तक बंद
Darbha, Bastar | Jul 10, 2026 संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा चयनित बेस्ट पर्यटन विलेज धूड़मारास (धुरवा डेरा) में लगातार हो रही वर्षा एवं जलस्तर में वृद्धि के कारण पर्यटकों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम सभा धूड़मारास ने 09 जुलाई 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक कायकिंग एवं बाम्बू राफ्टिंग गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।