शिवपुरी- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही करने हेतु 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 03.08.2026 को शिवपुरी पुलिस द्वारा कुल 90 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 45000रु. की चालानी राशि वसूल की गई।