अमरोहा: AHTU थाना पुलिस ने 6 साल पूर्व रजबपुर से हुए अपहरण मामले में नाबालिग को दिल्ली से सकुशल किया दस्तयाब
Amroha, Amroha | Mar 19, 2025 रजबपुर थाने में 13 फरवरी 2019 को एक किसान ने अपनी नाबालिग की बेटी के अपहरण के आरोप में प्रिंस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस लगातार तभी से उसकी तलाश कर रही थी। आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अमरोहा AHTU थाना पुलिस ने अपने मुखबिर पर सर्विलांस टीम की मदद से नाबालिग को दिल्ली से स बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है।