अमरोहा: सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमरोहा शहर के युवा कलाकार ने कोयले से दीवार पर बनाए चित्र, दिया अनोखा सलाम
Amroha, Amroha | Mar 19, 2025 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद धरती पर सकुशल लौट आई हैं। उनकी वापसी पर भारत में जश्न का माहौल है, लेकिन आज बुधवार की सुबह करीब 9:00 अमरोहा शहर निवासी के एक युवा चित्रकार ने उनके स्वागत का अनोखा तरीका अपनाया।