हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का किया खुलासा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजस्व अभिलेख में किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कृषि भूमि को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बेचने और खरीदने के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण ने भूमि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में फर्जीवाड़े की गंभीरता को उजागर कर दिया है।