चित्रकूट: पालेश्वर नाथ मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप, अतिक्रमण पर डीएम पुलकित गर्ग सख्त
मेला मैदान और पहाड़ पर हुए अतिक्रमण होंगे चिह्नित, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश
चित्रकूट। पालेश्वर नाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों को जल्द ही भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मंदिर परिसर, प्रमुख मेला मैदान और पहाड़ पर हुए अतिक्रमण को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिक्रमण चिह्नित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रोन कैमरे के माध्यम से जल्द से जल्द अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित किया जाए, ताकि पूरे क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने मेला मैदान सहित पालेश्वर नाथ पहाड़ पर हुए समस्त अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई करने के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया।
Karwi, Chitrakoot | Oct 16, 2026