पत्थलगांव: हल्दीझड़िया में कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की हत्या की, आरोपी हुआ गिरफ्तार
बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाड़ामचा के हल्दीझरिया में एक कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदानंद नाग अक्सर शराब के नशे में घर में विवाद करता था, जिसका उसका पुत्र विजय नाग विरोध करता था। गुरुवार की शाम दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, इसी दौरान पिता ने गुरेल से पुत्र पर हमला कर