जशपुर: जशपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान संपन्न हुआ
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 4 से 6 जून तक जिले में तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉस्मेटिक दुकानों, जिला वेटनरी औषधि भंडार, वेटनरी अस्पताल तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। कॉस्मेटिक दुकानों के संचालकों को गुणवत्ता एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वेटनरी औषधि भंडार में दवाओं के भंडारण में खामियां मिल