मल्हारगढ़: पिपलिया मंडी के प्रमुख चौराहे पर जर्जर पेयजल टंकी से पानी की बर्बादी, नगर परिषद से मरम्मत की मांग
पिपलियामंडी। नगर के प्रमुख चौराहे पर लगी शुद्ध पेयजल टंकी जर्जर होने से झरने की तरह पानी बह रहा है। इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पेयजल व्यर्थ हो रहा है और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है, नागरिकों ने नगर परिषद से टंकी की तत्काल मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने और सुचारु पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है,