फिरोज़ाबाद: नगर निगम के विशेष वसूली अभियान में मिली सफलता, कई प्रतिष्ठानों से लाखों की बकाया राशि प्राप्त
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मार्च 2025 को विशेष वसूली अभियान चलाया गया, जिसमें संत टॉकीज से ₹4 लाख, गोल्डन आर्ट कलेक्शन (चमेली बाग) से ₹8 लाख, एसपी गार्डन, गोल्डन होटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर वसूली की कार्रवाई हुई। संत टॉकीज, गोल्डन होटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर ने बकाया चुका दिया, जबकि एसपी गार्डन ने आंशिक भुगतान कर सील हटवा ली।