फिरोज़ाबाद: पं. हर्ष कुमार तिवारी विचार मंच की प्रेस वार्ता में दीपक सोलंकी बने हनुमान महोत्सव के संयोजक, राजीव शर्मा बने सह संयोजक
पं. हर्ष कुमार तिवारी विचार मंच द्वारा बुधवार दोपहर एक बजे करीबन एक प्रेस वार्ता का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट में किया गया। इस दौरान हनुमान महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक दीपक सोलंकी जो कि वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही सह संयोजक राजीव कुमार शर्मा महानगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद को बनाया गया।