शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों से शराब के मामले में पांच लोगों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए शराब के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी लोगों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार,संटु राम,जय राम कुमार ,नंदन राम एवं गोपाल कुमार महतो के रूप में किया गया है।