कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया
Kairana, Shamli | Jun 20, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में गत गुरुवार को एक आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसके पुत्र को दो लड़के अस्पताल के पीछे सुनसान स्थान पर ले गए और कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है।