बेगूसराय: जीडी कॉलेज में बृहस्पतिवार से बिहार का दूसरा नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) केंद्र शुरू
जीडी कॉलेज में बिहार का दूसरा नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) केंद्र बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। पटना के बाद बेगूसराय बिहार का दूसरा ऐसा जिला बन गया है, जहां यह सुविधा शुरू हुई है। यह शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के व्यावहारिक प्रशिक्षण बोर्ड की ओर से किया गया है।