ललितपुर: बड़ापुरा निवासी विधवा महिला द्वारा आग लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, मानसिक तनाव की आशंका
मोहल्ला बड़ापुरा निवासी 40 वर्षीय राधा कुशवाहा के पति की बीते लगभग सात माह पूर्व मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही लगातार वह मानसिक तौर से तनाव में थी। सोमवार सुबह करीबन 11:00 बजे वह एक कमरे में पहुंची। जहां उसने दरवाजा बंद कर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में परिजनों द्वारा मानसिक दबाव में यह आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।