हज़ारीबाग: सिलवार कला से सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 72वां जत्था रवाना
सिलवार कला से सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का 72वां जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। सांसद मनीष जायसवाल, किसुन दास और महंत विजयानंद दास ने 65 तीर्थ यात्रियों के चरण पखारकर व पुष्पवर्षा कर उन्हें विदा किया। सांसद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को बढ़ावा देना है।