देवसर: ₹56.80 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने किया भूमिपूजन
सिंगरौली देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने ग्राम धिरौली से बंधौरा पहुंच मार्ग लगभग 11 किलोमीटर जिसकी लागत 56.80 करोड़ की है उसका भूमि पूजन करते हुए क्षेत्र की जनता को सौगात दिया है। देवसर विधायक ने ग्राम धिरौली से बंधौरा पहुंच मार्ग का पूजा अर्चना कर विधि विधान से शिलान्यास किया है। यह सड़क 56.80 करोड़ की लागत से बनकर जल्द ही तैयार की जाएगी।