करनाल: गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से सीआइए वन करनाल की टीम ने स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को किया गिरफतार
Karnal, Karnal | Feb 19, 2024 सीआइए वन करनाल की टीम ने स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफतार किया। आरोपी के कब्जे से नगद 9400 रुपए भी बरामद किए गए । जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में चोरों की धर पकड़ लगातार जारी है। इसी के चलते आरोपी को सूचना पर गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।