पन्ना: कांग्रेस नेता भारत मिलन पांडे को जमानत मिली, 18 दिन बाद जेल से रिहा हुए, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
Panna, Panna | May 19, 2026 पन्ना विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी भारत मिलन पांडे को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई। अजयगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे गए भारत मिलन पांडे को सोमवार 18 मई को अदालत से जमानत मिल गई।