बांका: तेलिया पंचायत में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन,लोगों की सुनी गई समस्याएं
Banka, Banka | Jul 7, 2026 बांका प्रखंड क्षेत्र के तेलिया पंचायत में मंगलवार की सुबह 11 बजे सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शिविर में मुखिया रेणू देवी, बीडीओ चंदन कुमार, एसडीपीओ अमर विश्ववास, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सहित अन्य की देखरेख में किया गया।