बख्शी का तालाब: बीकेटी लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने सात बदमाशों को किया गिरफ्तार
लखनऊ पुलिस ने बीकेटी थाना क्षेत्र में हुए पांच लाख रुपये के लूटकांड का खुलासा करते हुए अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 4.15 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। 11 जून को किसान पथ के पास बदमाशों ने वाहन ओवरटेक कर फायरिंग करते हुए वारदात को अंजाम दिया था। डीसीपी उत्तरी के निर्देशन में बीकेटी पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी