बगोदर: बगोदर सरिया रोड पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर सरिया रोड पर दोंदलो के समीप शनिवार की रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड में जोरदार टक्कर मार दी।घटना से कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो ने सभी घायलो को ईलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया,जहां जांच के बाद चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया ।