लातेहार: भालू के हमले में एक युवक गंभीर,सदर अस्पताल में इलाज जारी
जिले के महुआ डांड प्रखंड के कुकुट पाट निवासी एक युवक किशुन नगेसिया पर भालू ने हमला कर दिया।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक के परिजनों ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बताया कि प्राथमिक इलाज स्वास्थ्य केंद्र महुआडाड़ में कराया गया।जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।