मड़ियाहू: बीपीएससी परीक्षा में राम कुमार मिश्र बने एसडीएम, क्षेत्र में खुशी की लहर है
रामपुर विकास खंड के सिधवन गांव निवासी राम कुमार मिश्र का चयन बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) पद पर हुआ है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं