बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने युवक पर लगाया नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।
अलीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने गांव को ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है और कार्रवाई की मांग की है।