बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धांतिया में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत
धांतिया में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत जिसमें सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल महिलाएं भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझोला की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी से अपने घर लौट रही थी ।उसी दौरान हादसा हो गया ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।