बरेली: तपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की है। परिजनों ने तत्काल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान राजीव के रूप में हुई है।