बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के तुला शेरपुर में पार्षद के कहने पर पुलिस ने महिला को डराया धमकाया, हुई मौत
तुला शेरपुर की रहने वाली एक महिला को पार्षद के कहने पर पुलिस ने डराया धमकाया। डर से महिला की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया नाली की शिकायत लेकर विधायक से शिकायत करने गए थे इसी बात की रंजिश मानकर पार्षद ने पुलिस भेज कर महिला को डरवाया धमकाया। परिजनों का कहना है कि महिला 5 महीने की गर्भवती थी पुलिस की धमकी से महिला को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई।