भगवानपुर: दामोदरपुर-रसलपुर के बीच बलान नदी पर पुल निर्माण की मांग, विधायक, सांसद व डीएम को सौंपा आवेदन।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर और रसलपुर गांव के बीच बलान नदी में दामोदरपुर गांव स्थित मल्लिक घाट के समीप पुल निर्माण कराने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता, सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं बेगूसराय जिलाधिकारी को आवेदन देकर जनहित में पुल निर्माण कराने की मांग की है।