प्रयागराज: करनपुर में सरकारी तालाब में जेसीबी मशीन से हो रहा अवैध मिट्टी का खनन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
थाना पूरा मुक्ति क्षेत्र के करणपुर में सरकारी तालाब पर जेसीबी मशीन से मिट्टी का अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा इसका वीडियो आज शुक्रवार को करीब 11:00 से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए गए हैं, हालांकि यह वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।