राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय सिरोही एवं यातायात पुलिस सिरोही के संयुक्त प्रयासों से सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए मोटरवाहन हेलमेट रैली का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती अक्षमिता राठौड़ ने रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।