कालपी: कालपी क्षेत्र के छौंक गांव में पसरा मातम, पनकी क्षेत्र के पास ट्रक से हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत
Kalpi, Jalaun | May 3, 2026 कालपी क्षेत्र से रविवार सुबह 10 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत छौंक निवासी दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में हुई मौत से शोक की लहर फैल गई, गांव निवासी संतराम अहिरवार के पुत्र कमलकांत अहिरवार (24) और दीपक कुमार अहिरवार (22) की कानपुर के पनकी क्षेत्र के पास ट्रक से हुए भीषण हादसे में मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया है।