निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरूवार दोपहर तीन बजे करीब गिरधारी इंटर कॉलेज में चल रहे बीएलओ व सुपरवाइजर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 50 बीएलओ द्वारा बीएलओ मैपिंग में 0 प्रतिशत प्रगति पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।